• Sun. Mar 22nd, 2026

जालंधर से बड़ी खबर : सुबह-सुबह युवकों में हुआ विवाद, चली गोलियां, 2 की मौत

ByPunjab Khabar Live

Jan 4, 2025

जालंधर में गोलियां चलने की घटना थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला लंबा पिंड के अधीन आते क्षेत्र शहीद उधम सिंह नगर से सामने आया है। जहां देर रात दोस्तों ने इकट्ठे होकर ड्रिंक की थी। लेकिन अलसुबह आपस में बहस हो गई।

जिसके बाद दोस्तों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक-दूसरे पर गोलियां चला दी। इस घटना में 2 युवकों की गोली लगने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 24 वर्षीय शिवम निवासी मोता सिंह नगर और 22 वर्षीय विनय तिवारी निवासी बस्ती शेख के रूप में हुई है। गोली चलने की घटना शहीद उधम सिंह नगर शैलानी माता मंदिर के नजदीक हुई है।

फिलहाल पुलिस इस पूरी घटना की जांच पड़ताल कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार 7 से 8 फायर हुए है, लेकिन इस बात की पुष्टि अभी कोई अधिकारी नहीं कर रहा। एसीपी नार्थ ऋषभ भोला मौके पर पहुंच गए है और मामले की जानकारी के जुट गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page