• Thu. Feb 5th, 2026

अमृतसर से बड़ी ख़बरः एएसआई की रिवाल्वर से चली गोली, युवक घायल

ByPunjab Khabar Live

Oct 19, 2022

(PKL): जिले से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां रेलवे स्टेशन के बाहर मोबाइल की दुकान पर गोली चलने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस मुलाजिम की सरकारी रिवाल्वर से गोली चली है। जोकि मोबाइल की दुकान में काम काम करने वाले लड़के की छाती पर लगी है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। युवक की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार एएसआई मोबाइल खरीदने के लिए दुकान पर आया था। जब जेब में से पैसे निकालने लगा तो उसने अपनी रिवाल्वर दुकान के काउंटर पर रख दी। पैसे देकर जैसे ही एएसआई वापिस रिवाल्वर को उठाने लगा तो अचानक गोली चल गई जो दुकान में काम कर रहे एक युवक को लग गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page