(PKL) : पंजाब के गुरदासपुर में लगे किसान मेले में पहुंची ‘आप’ के उपप्रधान की गाड़ी में शराब और डिपो में फिंगर प्रिंट के लिए प्रयोग होने वाली पंचिंग मशीन मिलने का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर विरोधियों ने आप सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खेहरा ने अरविंद केजरीवाल को टैग करके फर्जी इंकलाबी होने का कमेंट किया है। पंजाब के गुरदासपुर में लगे किसान मेले में पहुंची ‘आप’ के उपप्रधान की गाड़ी में शराब और डिपो में फिंगर प्रिंट के लिए प्रयोग होने वाली पंचिंग मशीन मिलने का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर विरोधियों ने आप सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खेहरा ने अरविंद केजरीवाल को टैग करके फर्जी इंकलाबी होने का कमेंट किया है। गौरतलब है कि गुरदासपुर में किसान मेला चल रहा है, जहां पंजाब के सभी सीनियर नेता और जिले के सीनियर अधिकारी पहुंच रहे हैं। इस दौरान मेले में जिले के वाइस प्रेसिडेंट की गाड़ी भी पहुंची। इसी मौके का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सफेद रंग की ब्रेजा कार में अगली सीट के नीचे शराब की बोतलें पड़ी हैं। कार की पिछली सीट पर एक पंचिंग मशीन पड़ी है, जिसका प्रयोग सिर्फ सरकारी मशीनों के गेहूं व अन्य जरूरी सामान बांटते समय किया जाता है।
