• Thu. Mar 26th, 2026

बड़ी खबर: बस और ट्राले की टक्कर में 14 लोगों की मौत

ByPunjab Khabar Live

Oct 22, 2022

(PKL): मध्य प्रदेश के रीवा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बस और ट्राले की टक्कर में 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, 40 लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा शुक्रवार रात साढ़े 10 से 11 बजे के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि बस हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी। इसी बीच, सुहागी इलाके के पास बस की एक ट्राले से टक्कर हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम बचाव कार्य में जुटी है।

दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी लोग उत्तर प्रदेश, बिहार और नेपाल के बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। चारों ओर अफरातफरी का माहौल था। घायलों को इलाज के लिए जिले के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, शवों को त्योंथर के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है। बताया जा रहा है कि बस डबल डेकर थी।

जानकारी के मुताबिक, जहां ये हादसा हुआ है, वह पहाड़ी क्षेत्र है. जानकारी के मुताबिक, बस में ज्यादातर श्रमिक थे, जो दिवाली मनाने घर जा रहे थे। एसपी नवनीत भसीन के अनुसार, रीवा में सुहागी पहाड़ी के पास बस और ट्राले की टक्कर में 14 लोगों की मौत हुई है। 40 घायलों में से 20 को प्रयागराज के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी।

बस हैदराबाद के सिकंदराबाद से यात्रियों को लेकर उत्तर प्रदेश के लिए निकली थी। जैसे ही बस रीवा के सोहागी पहाड़ क्षेत्र में पहुंची, यह हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक बस में 100 से अधिक यात्री सवार थे। स्थानीय प्रशासन बस के मालिक का पता लगा रहा है। साथ ही मृतकों के घर का पता लगा रहा है, ताकि परिजनों को इसकी सूचना भेजी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page