• Wed. Feb 25th, 2026

जालंधर से बड़ी खबरः कुल्हड़ पिज्जा कपल का यूके में जाने का एयरपोर्ट से वीडियो आया सामने

ByPunjab Khabar Live

Jan 21, 2025

जालंधर के मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल के भारत यूके में सेटल होने की बात पुख्ता हो गई है। कपल के बच्चे सहित अमृतसर एयरपोर्ट से विदेश जाने के कुछ वीडियो सामने आए हैं। जिसमें वह अपने बच्चे वारिस के साथ एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। बता दें कि पहले सिर्फ चर्चा थी कि उक्त दंपति विदेश में सेटल हो गया है। क्योंकि भारत में उनकी जान को खतरा था। इसे लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों पर जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को कपल को सुरक्षा मुहैया करवानी पड़ गई थी।

कपल के कुल तीन वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियों में कपल अमृतसर के अंदर घुसता हुआ नजर आ रहा है। दूसरे में एयरपोर्ट पर रूप अरोड़ा अपने बेटे को लेकर जा रहीं है। तीसरे वीडियों में कपल का बेटा अपने छोटे बैग के साथ हवाई जहाज की ओर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। कुल्हड़ पिज्जा दंपती सहज अरोड़ा और रूप अरोड़ा अपने बेटे के साथ पंजाब (भारत) छोड़कर ब्रिटेन चले गए हैं। अब कपल लंदन में रहेगा।

मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल ने एक दूसरे को सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अनफॉलो कर दिया था। शहर में दोनों के बीच तलाक की चर्चा छिड़ी हुई थी। हालांकि अब दोनों एक साथ अपने बच्चे सहित यूके मूव होने जा रहा हैं। बता दें कि हाल ही में सहज अरोड़ा की पत्नी गुरप्रीत कौर का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने की जानकारी कपल द्वारा साझा की गई थी। मगर बात में अकाउंट को रिकवर कर लिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page