• Tue. Sep 8th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: सरेआम एक्टिवा पर बैठी युवती से फोन छीनकर लुटेरे फरार

ByPunjab Khabar Live

Jan 26, 2025

जालंधर में चोर लुटेरों ने कहर बरपा रखा है, आए दिन कहीं न कहीं ये लूट की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते हैं। ऐसा ही मामला आज शहर के दयोल नगर में सामने आया है, जहां पर कुछ अज्ञात मोटरसाइकिल सवार लुटेरे घर के बाहर लड़की से मोबाइल छीन फरार हो गए हैं।

पीड़िता बैंक मैनेजर की बेटी जताई जा रही है, जोकि घर के बाहर एक्टिवा पर बैठकर फोन चल रहा थी तो इस दौरान बाइक सवार कुछ युवक आए और उसके हाथों से मोबाइल छीन मौके से फरार हो गए।

इसके बाद पीड़िता ने शोर मचाया तो इलाके के लोग इकट्ठा हो गए। लेकिन उस समय तक लुटेरे रफू चक्कर हो चुके थे। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है तथा आसपास के सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगालने में जुटी है, ताकि लुटेरों को जल्द से जल्द सुराग हाथ लग सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page