• Sun. Mar 22nd, 2026

जालंधर से बड़ी खबर: कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा फहराया तिरंगा

ByPunjab Khabar Live

Jan 26, 2025

जालंधर में आज कड़ी सुरक्षा के बीच 76वां राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस मनाया गया। कैबिनेट मंत्री और पंजाब आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ध्वजारोहण किया। आज सुबह करीब 9.58 बजे तिरंगा फहराया फहराया गया। पिछले साल की तुलना में इस बार ज्यादा सुरक्षा तैनात की गई थी। बिना पास या आमंत्रण के किसी भी व्यक्ति, मीडिया कर्मी और अन्य किसी संस्थान के कर्मियों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। समारोह में दस स्कूलों के 4000 से ज्यादा बच्चे हिस्सा लिया। कार्यक्रम शहर के सबसे प्रमुख इलाके श्री गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में आयोजित किया गया था।

गणतंत्र दिवस के आज के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और पुलिस काफी सतर्क है। झंडा फहराने के बाद मंत्री अरोड़ा ने गाड़ी से पूरे ग्राउंड का चक्कर लगाया। इस दौरान पुलिस द्वारा परेड की गई और बच्चों ने लोक गीतों पर डांस किया। मंत्री अमन अरोड़ा ने भारत माता की जय का नारा लगाकर अपना भाषण शुरू किया। मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा- आज जालंधर में झंडा फहराया है, ये शहर के लिए एक मुबारक मौका है। स्टेडियम में पहुंचे लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं है। मेरे लिए ये बहुत बड़ा समय है, क्योंकि जालंधर जैसे शहर में मुझे गणतंत्र दिवस मनाने के का मौका मिला। दुनिया का सबसे बड़ा गणतंत्र में हम रह रहे हैं।

मंत्री अरोड़ा ने कहा- बाबा साहिब की वजह से आज हम यहां पर पहुंचे हैं। इस मान सम्मान की वजह ही बाबा साहिब अंबेडकर हैं। जिस दिन की पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार बनी है, उसी दिन से पंजाब में सरकारी कामों से बदलाव आना शुरू हो गया। हमने नेताओं को फोटोज को अधिकारियों के ऑफिस से हटाकर बाबा साहिब की तस्वीरें लगवाईं। साथ ही बाबा साहिब के नाम से पंजाब को एयरपोर्ट दिया गया। मंत्री अमन अरोड़ा ने आगे कहा- भगवान कभी न करे कि कभी कोई मुलाजिम शहीद हो जाता है तो आज पंजाब सरकार द्वारा शहीद हुए जवानों के परिवारों को एक एक करोड़ रुपए दिया जाता है। आज पंजाब में शिक्षा की क्रांति चली हुई है। पंजाब में 900 से ज्यादा आम आदमी क्लिनिक खुल चुके हैं। जालंधर में 66 क्लिनिकों में करीब 20 लाख से ज्यादा लोग लाभ ले चुके हैं।

शिक्षा पंजाब के हर परिवार का हक है। उक्त हक को हर घर तक पहुंचाने के लिए हमारी सरकार काम कर रही है। मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा- पिछले पौने तीन साल से हर परिवार को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जा रही है। आज पंजाब के 90 प्रतिशत घरों में बिजली का बिल नहीं आ रहा है। पंजाब सरकार ने ऐसे की काम किए हैं, जिससे पंजाब को काफी लाभ हुआ है। पंजाब में सड़क सुरक्षा फोर्स बनाकर सैकड़ों लोगों की जान बचाई है।

पंजाब में कई ऐसे प्रोजेक्ट चल रहे हैं, जिससे पंजाब के लोगों को आने वाले समय में काफी मदद मिलेगी। आम लोगों को बिना पैसों और बिना सिफारिश के काम अधिकारियों द्वारा किए जा रहे हैं। पंजाब में आज ऐसे काम हो रहे हैं, जोकि देश में कहीं भी नहीं हो रहे। आगे के विकास के लिए हमें आप सब की जरूरत है, जरूरत थी और रहेगी। जालंधर में कई विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। जोकि आने वाले समय में खत्म हो जाएंगे और लोगों को राहत मिलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page