• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर से बड़ी खबर: शराब ठेकेदार और उनके कारिदों ने ASI को मारे धक्के और कांस्टेबल को जड़े थप्पड़

ByPunjab Khabar Live

Oct 28, 2022

(PKL): पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार के राज में शराब के ठेकेदार और उनके कारिदों द्वारा एएसआई और कांस्टेबल को शराब के ठेके में बंद करके उनके साथ धक्का-मुक्की करना और हाथापाई करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मामला जालंधर देहाती के गोराया ईलाके से सामने आया है। जिसमें शराब ठेकेदार अपने करिंदों के साथ मिल कर गोराया पुलिस के एक एएसआई को ही पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान शराब ठेकेदार के कारिदें कांस्टेबल को ठेके के अंदर वाले कमरे में ले गए, जबकि एएसआई को गालियां निकालते हुए धक्के मारकर कुर्सी पर बैठा लिया गया और दोनों को बंधक बनाकर रखा गया।

जानकारी के अनुसार वीडियो गोराया के बड़ा पिंड रोड, दाना मंडी के सामने स्थित ठेके का बताया जा रहा है। वहीं सूत्रों की मानें तो यह वीडियो दीवाली वाली रात करीब 11 : 30 बज़े के बाद की है जब डयूटी के दौरान मौजूद एएसआई तजिंदर सिंह और कांस्टेबल नवदीप सिंह दीवाली के दिन भी अपनी डयूटी को पूरी तरह से निभाते हुए राऊंड लगाने के लिए दाना मंडी की ओर गया। जहां पर दाना मंडी के सामने शराब ठेका खुला हुआ था और बाहर कुछ युवक भी खड़े थे, जिसके चलते पुलिस के एएसआई ने शराब ठेका बंद करने के लिए कहा क्योंकि समय भी हो गया था तो शराब ठेके के कारिंदे पुलिस पर ही भड़क गए जिसके बाद मौके पर शराब ठेकेदार का गोराया में रहने वाले पार्टनर भी मौके पर पहुंच गया । जिसके बाद ठेकेदार के पाटर्नर और कारिंदों ने मिल कर पुलिस वालों के साथ धक्कामुक्की और हाथापाई शुरू कर दी इतना ही नहीं शराब ठेकेदार ने तो यहां तक भी कह दिया कि तू मैनू ज़ाण्दा नहीं। सूत्रों की मानें तो शराब ठेकेदार के पार्टनर की राज़नेताओं के साथ काफी अच्छे संबंध तो है ही साथ ही कुछेक बड़े स्तर के राज़नेता रिश्तेदार भी है। वीडियो वायरल होने के बाद थाना गोराया की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ठेकेदार को गोराया थाने में बुलाया गया है। एसएचओ हरविंदर सिंह ने बताया मामला उनके ध्यान में है। जल्द ही केस दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page