• Fri. Sep 11th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर : इंटरनेट से सीख कर अवैध हथियार बनाता नाबालिग गिरफ्तार

ByPunjab Khabar Live

Feb 9, 2025

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने घर में देसी कट्टे बनाने वाले दसवीं पास जूविनाइल युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से 10 देसी कट्टे बरामद कर लिए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी देसी कट्टे बनाकर लोगों को सप्लाई करने के लिए इलाके में घूम रहा है।

क्राइम ब्रांच की टीम में ट्रैक लगाकर घास मंडी के पास आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान कोर्ट महिला निवासी के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश का रिमांड पर लेगी। जानकारी देते हुए बताया कि ज्वाइंट सीपी संदीप शर्मा ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि शहर का एक व्यक्ति अवैध देशी पिस्तौल जालंधर में बनाकर सप्लाई कर रहा है।

उसके बाद उनकी टीम ने ट्रैप लगाकर कोट मोहल्ला निवासी हरजिंदर सिंह उर्फ ज्ञानी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे रिमांड पर लिया है पुलिस रिमांड यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह अब तक कितने लोगों को यह देशी पिस्तौल दे चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page