• Fri. Aug 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर : शादी से लौट रहे युवक की पलटी गाड़ी, मौत

ByPunjab Khabar Live

Feb 9, 2025

शाहकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार-शनिवार की रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर घायल हो गए। इस संबंधी डीएसपी शाहकोट उंकार सिंह बराड़ ने बताया कि बीती रात करीब दो बजे एक सफेद कार स्विफ्ट डिजायर कार नंबर (पीबी13-एवाई-4228) मोगा से जालंधर की ओर जा रही थी। कार कुणाल उर्फ संजू पुत्र विजय कुमार निवासी जालंधर चला रहा था, जबकि कृष्णा निवासी जालंधर, पूजा निवासी मुबारकपुर (हिमाचल प्रदेश) और निवासी कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) कार में सवार थे।

उन्होंने बताया कि वे सभी कैटरिंग का काम करते थे और मोगा के एक पैलेस में शादी समारोह से जालंधर लौट रहे थे। जब वे मलासियां में शाहकोट-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे तो मलासियां फ्लाईओवर के पीछे तेज गति के कारण उनकी कार अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई और हाईवे पर पलट गई और सड़क किनारे पड़े बजरी के ढेर पर चढ़ गई। इस हादसे में कुणाल उर्फ संजू को गंभीर चोटें आईं, उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार कृष्णा, पूजा और डोली को भी गंभीर चोटें आईं। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

बजरी पर चढ़ने और कार के हादसाग्रस्त होने का पता चलने पर डीएसपी उंकार सिंह बराड़, सब इंस्पेक्टर लखबीर सिंह, एएसआई जगतार सिंह चौकी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस से जालंधर के अस्पताल में भर्ती करवाया। डीएसपी बराड़ ने बताया कि पुलिस ने मृतक कुणाल उर्फ संजू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नकोदर भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम कर शव वारिसों को सौंप दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और 174 की कार्रवाई कर हादसे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page