• Fri. Aug 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबर : पुलिसकर्मी के घर के पास हुआ धमाका

ByPunjab Khabar Live

Feb 17, 2025

पंजाब में गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक में धमाका हुआ है। यह धमाका एक पुलिसकर्मी के घर के करीब किया गया है। गांव रायमल में हुए इस धमाके की पुष्टि करते हुए बटाला के SSP सुहेल कासिम मीर ने कहा कि यह लो इंटेंसिटी धमाका था। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। मौके पर फोरेंसिक टीमें भी बुला ली गई हैं।

पंजाब में अभी तक खालिस्तानी आतंकी संगठन पुलिस चौकी-थानों को निशाना बना रहे थे। अब पहली बार किसी पुलिसकर्मी के घर के पास धमाका किया गया है। पंजाब में इससे पहले 11 धमाके हो चुके हैं। एसएसपी बटाला सुहेल कासिम मीर ने जानकारी दी कि ये एक लो-इंटेंसिटी धमाका था। ग्रेनेड हमला कहना अभी जल्दबाजी होगी। धमाके की जांच की जा रही है। इसके बाद ही अधिक जानकारी सांझा की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page