• Fri. Aug 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर : चप्पल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लोगों में दहशत 

ByPunjab Khabar Live

Feb 21, 2025

जालंधर : वेस्ट हलके में स्थित रिहायशी इलाके में फैक्टरी में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार काला सिंघा रोड़ पर स्थित ईश्वर नगर में रबड़ की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि सोनू बहल की यह रबड़ फैक्टरी है। बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे से आग लगी हुई है।

लेकिन कुछ देर पहले ही दमकल विभाग की 4 गाड़ी पहुंची है और आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे है। लेकिन फैक्टरी में आग भीषण लगी होने के चलते आस पास घरों के लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है और लोग घरों से बाहर भागकर खाली स्थान पर पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page