• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब : उपचुनाव में AAP Party ने सांसद संजीव अरोड़ा को दी टिकट

ByPunjab Khabar Live

Feb 26, 2025

पंजाब में एक बार फिर उपचुनाव होने जा रहे हैं। बता दें लुधियाना की वेस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। इसको लेकर अब आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिया है। आप की जारी हुई सूची के अनुसार लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट से संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार ऐलान किया गया है। इस क्षेत्र से राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को टिकट दिया गया है।

बता दें कि लुधियाना के हलका वेस्ट में आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई है। चुनाव आयोग जल्द ही इस सीट पर उपचुनाव कराएगा। उपचुनाव को लेकर हलका वेस्ट में राजनेता सक्रिय हो गए हैं। ये भी बता दें कि इस सीट पर बनने वाला नया विधायक करीब डेढ़ साल तक काम कर पाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page