• Fri. Sep 11th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाबः हड़ताल पर गए रेवेन्यू डिपार्टमेंट के अधिकारियों के खिलाफ सीएम मान का एक्शन, दी चेतावनी

ByPunjab Khabar Live

Mar 4, 2025

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ मान सरकार सख़्ती से कार्रवाई कर रही है। इसी के चलते तहसीलदार को विजीलेंस की टीम ने 2 दिन पहले काबू किया था। जिसको लेकर बीते दिन पंजाब भर में रेवेन्यू डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने हड़ताल कर दी। वहीं अब सीएम मान एक्शन मोड में आ गए। इस मामले को लेकर सीएम मान ने सख़्त फ़ैसले लेते हुए सीधी चेतावनी जारी कर दी है।

भगवंत मान ने पंजाब के रेवेन्यू डिपार्टमेंट के अधिकारियों के द्वारा शुक्रवार तक लोगों की कोई भी रजिस्ट्री ना करने की चेतावनी के बाद ये संदेश दिया है कि अब वो अपनी छुट्टी मनाएं उनको छुट्टी मुबारक, अब लोगों को देखना है कि हड़ताल पर गए अधिकारियों को कब ओर कहीं जवाईन करना है। सीएम के इस आदेश के बाद अब रेवेन्यू डिपार्टमेंट के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page