किसानों ने एक बार फिर बड़ा ऐलान कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) की आज लुधियाना में हाईलेवल की मीटिंग हुई। इस दौरान किसानों ने अपनी अगली रणनीति बनाई। जिसके बाद किसानों द्वारा पंजाब में अलग-अलग जगहों पर लगाए गए सभी धरने उठाने के ऐलान किया गया है तो वहीं पंजाब के विधायकों के घरों का घेराव करने की भी बात कही है।
बता दें कि इससे लोगों कहीं न कहीं बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि किसानों द्वारा हाईवे या फिर नेशनल हाईवे पर धरने लगाने के कारण आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है। संयुक्त किसान मोर्चा के किसानों ने कहा कि पंजाब में जितने भी किसानों के धरने है सभी उठा लिए जाएं। लेकिन अब पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायकों के घरों का घेराव किया जाएगा।
इसके साथ ही किसानों ने पंजाब सरकार को खुली डिबेट की भी चेतावनी दे दी है। आपको बता दें कि किसानों द्वारा पहले चंडीगढ़ में एक सप्ताह का धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। जिसके चलते 5 मार्च शुरू होने वाले धरने में जाने वाले किसानों को रास्ते में ही रोक लिया गया और कई किसानों को हिरासत में भी लिया गया। आज हुई इस मीटिंग में किसानों ने अगली रणनीति बना ली है और अब किसान विधायकों के घरों को घेरेंगे।
