• Wed. Sep 30th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: पठानकोट चौक में गोली चलने के मामले में आया नया मोड़, देखें वीडियो

ByPunjab Khabar Live

Mar 7, 2025

जालंधर में पठानकोट चौक के पास सिटी पुलिस की क्राइम ब्रांच और स्विफ्ट कार में सवार बदमाश आमने सामने हो गए। क्राइम ब्रांच की टीम को देखकर आरोपियों ने अपनी स्विफ्ट कार भगा ली। सारे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

जिसमें पहले कार को क्राइम ब्रांच के मुलाजिम घेरते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही जब सभी तरफ से पुलिस को देखकर आरोपी कार भगा लेते हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में किसी प्रकार का कोई बयान साझा नहीं किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना डिवीजन नंबर-8 के अधीन आते पठानकोट बाइपास के पास ये घटना हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि मौके से कई रौंद फायरिंग भी की गई। हालांकि पुलिस ने इस प्रकार की कोई बात नहीं मानी है।

प्रत्यक्षदर्शी तरुण ने कहा- जब पुलिस द्वारा कार को रोकने की कोशिश की गई तो उक्त आरोपियों ने कार भगाई, जिसमें एक पुलिस मुलाजिम को मामूली चोटें आई है। हालांकि पुलिस द्वारा ऐसी कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है। हालांकि पुलिस द्वारा गोली चलाए जाने की भी चर्चा है। फिलहाल आरोपियों ने जब अपनी कार भगाई तो वह भोगपुर की ओर फरार हुए। पुलिस फिलहाल मामले में जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page