• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर : मॉडल टाऊन मार्किट सोसायटी ने सीपी धनप्रीत कौर को किया सम्मानित

ByPunjab Khabar Live

Mar 7, 2025

मार्किट में ट्रैफिक समस्या और स्नेचिंग के मुद्दे उठाए

जालंधर: मॉडल टाऊन मार्किट सोसायटी ने शुक्रवार को जालंधर की पहली महिला पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के साथ मुलाकात की। उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। शहर के विभिन्न पहलुओं पर विचार विमार्श करने के साथ-साथ खास तौर पर मॉडल टाऊन मार्किट की प्रमुख ट्रैफिक समस्या के हल और चैन स्नेचिंग जैसी घटनाओं को रोकने के लिए अपील की गई।

इस मौके पर मार्किट के पूर्व प्रधान अनिल कुमार अरोड़ा ने सीपी धनप्रीत कौर को बताया कि जालंधर की मॉडल टाऊन मार्किट सबसे व्यस्त मार्किट्स में से एक हैं। यहां सारा दिन ट्रैफिक की समस्या बनी रहती है। मार्किट में ट्रैफिक की कुछ समस्या को मार्किट ने पहले अपने स्तर पर काम करके हल निकालने की कोशिश की थी, जोकि काफी कामयाब भी रही। अब फिर से ट्रैफिक प्रॉब्लम बढ़ गई है। इस समस्या का पहल के आधार पर हल निकाला जाना चाहिए।

उनके साथ पहुंंचे भूपिंदर सिंह भिंदा, जसवंत सिंह पिंटू, सुखबीर सिंह सुक्खी, सोनू वर्मा और अजय भंडारी माना ने कहा कि इस मार्किट में आने वाले ग्राहकों के साथ चैन और पर्स स्नेचिंग जैसी गंभीर घटनाएं भी हो रही हैं। इन वारदातों को रोकने के लिए भी पुलिस को ठोस कदम उठाने चाहिए। ताकि मार्किट में आने वाली ग्राहक और दुकानदार बिना किसी डर और परेशानी के सहज महसूस कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page