• Wed. Sep 30th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: न्यू जवाहर नगर में नौकर नगदी और गहने लेकर फरार

ByPunjab Khabar Live

Mar 11, 2025

जालंधर के न्यू जवाहर नगर में नेपाली नौकर ने बड़ा कांड कर दिया। न्यू जवाहर नगर में कोठी नंबर 131-सी में काम करने वाला नेपाली परिवार घर का सारा सामान, नकदी, ज्वैलरी और लाकर तोड़ कर लाखों रुपए की चोरी कर फरार हो गया। चोरी के समय परिवार जम्मू गया हुआ था। उन्हें चोरी का पता घर आने पर चला और वारदात के बाद सीसीटीवी कैमरों को खंगालने से पता चला कि वारदात को अंजाम नौकर ने परिवार के साथ दिया। चोरी के बाद वह सामान को दो बड़े सूटकेस सहित एक पिट्ठू बैग में डालकर ले गया। जिसकी शिकायत परिवार ने बस स्टैंड चौकी पुलिस को दी और पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार कोठी मालिक कपिल मेहता जम्मू गए हुए थे और उनका बाकी उनका परिवार विदेश में रहता है। वह शाम को जम्मू से घर लौटे तो देखा कि गेट खुला है। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो अलमारी का लाकर टूटा हुआ था। अलमारी में नकदी ज्वैलरी और कीमती सामान गायब है। उन्होंने नौकर का ढूंढा लेकिन परिवार घर में नहीं था।

उन्होंने घर में सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो पता चला कि नौकर ने पत्नी और दो बच्चों के साथ मिलकर लाकर तोड़कर सारा कीमती सामान निकला और सामान को दो बड़े सूटकेट में पैक कर के चोरी कर के ले गया। नौकर परिवार सहित पिछले चार सालो से मालिक के पास घर में नौकरी कर रहा था। चोरी की शिकायत मकान मालिक ने बस स्टैंड पुलिस चौकी में दे दी है और पुलिस जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page