• Mon. Mar 23rd, 2026

ड्रग तस्करों से लेन-देन के आरोप में ED का सुखपाल खैहरा के खिलाफ एक्शन

ByPunjab Khabar Live

Mar 11, 2025

पंजाब सरकार जहां नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है, वहीं एक बड़े नेता के खिलाफ ED की कार्रवाई भी सामने आई है। कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा को लेकर इस समय बड़ी खबर सामने आई है। ED ने सुखपाल खैहरा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

मिली जानकारी के अनुसार, भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा पर ड्रग तस्करों से लेन-देन के आरोप में ED ने उनके खिलाफ यह कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ED ने विधायक सुखपाल खैहरा की चंडीगढ़ स्थित कोठी को अटैच कर लिया है जिसकी कीमत 3 करोड़ 82 लाख रुपए बताई जा रही है।

इस बीच, यह भी कहा जा रहा है कि नशीले पदार्थ तस्करी के एक संदिग्ध मामले में यह कार्रवाई की गई है। इस बीच सुखपाल खैहरा पर ड्रग तस्कर गुरदेव सिंह से सौदा करने का आरोप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page