• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर: Improvement Trust में थियारा की ताजपोशी में डिप्टी मेयर का व्यक्ति से हुआ विवाद, भारी हंगामा 

ByPunjab Khabar Live

Mar 19, 2025

जालंधर: आप पार्टी की राजविंदर कौर थियारा ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरपर्सन के तौर पर आज अपना पद संभाला। इस मौके पर आप पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री डा. रवजोत सिंह, दीपक बाली सहित अन्य नेता मौजूद रहे। इस दौरान इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में हंगामा देखने को मिला, जहां कुछ व्यक्तियों ने एक व्यक्ति को गले से पकड़ लिया और उसकी फोटों दिखाते हुए हंगामा करने लगे।

हालांकि पहले व्यक्तियों द्वारा आरोप लगाए जा रहे थे कि चोर को काबू किया है, जिसके बाद वह जांच करने की बात कहने लगे। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति अमृतसर का रहने वाला है। वीडियो में देखा जा सकता है व्यक्ति के साथ डिप्टी मेयर मलकीत सुभाना द्वारा हंगामा किया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद अन्य नेताओं में मामले को सुलझाते हुए इस पर जांच करने की बात कहकर मामले को शांत करवाया। वीडियो में देखा जा सकता है कि उक्त व्यक्ति खुद को बेकसूर बता रहा है। लेकिन दूसरी ओर एक व्यक्ति ने फोटो दिखाते हुए आरोप लगाए है कि उसने व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दी हुई है, जिसमें उसने 26 हजार रुपए लेने के आरोप लगाए है।

इस दौरान व्यक्ति ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह अकेला नहीं है उसके साथ 3 से 4 लोग मौजूद है। इस दौरान ताजपोशी पर हंगामा होने पर सभी को शांत करवाते हुए बाहर ले जाया गया। जबकि अन्य वीडियो में देखा जा सकता है कि उक्त व्यक्ति को गले से पकड़कर उससे हाथापाई करने की कोशिश की गई। दूसरी ओर पीड़ित व्यक्ति ने सफाई देते हुए कहाकि वह पुराना वर्कर है और उसके बारे में कोई भी राजविंदर कौर थियारा से पूछ सकता है। वहीं व्यक्ति ने कैबिनेट मंत्री डा. रवजोत का नाम लेकर उनके साथ वीडियो कॉल करवाने की बात कही। व्यक्ति का कहना है कि उसने कोई गलत काम नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page