• Thu. Oct 1st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: इस इलाके में कपड़े में लिपटा भ्रूण हुआ बरामद

ByPunjab Khabar Live

Mar 19, 2025

जालंधर: महानगर में खेतों में भ्रूण मिलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार मिट्ठापुर के पास एक खेत से आज सुबह भ्रूण को किसी ने कपड़े में लपेट कर फेंक दिया। इस दौरान खेत में चारा काटने आए सुरिंदर सिंह नाम के व्यक्ति ने खेतों में भ्रूण देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

फिलहाल भ्रूण फेंकने वाले की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, भ्रूण को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए मिट्ठापुर के रहने वाले सुरिंदर ने बताया कि आज सुबह जब वह गाय के लिए चारा काटने खेत आया तो एक नीले रंग के कपड़े में बच्चे का भ्रूण पड़ा हुआ था। भ्रूण एकदम ताजा प्रतीत हो रहा था। सुरिंदर ने भावुक होकर कहा कि ऐसे पाप की दुनिया में कोई सजा नहीं है। सुरिंदर ने आगे बताया कि कल यहां पर कुछ नहीं था। पुलिस को मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

मामले की जानकारी देते हुए एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि हमें पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि उक्त जगह एक भ्रूण मिला है। मौके पर जांच के लिए पहुंचे तो बच्चा मरा हुआ था। मौके से कोई फिलहाल सीसीटीवी नहीं मिला है। एएसआई बलविंदर सिंह ने कहा कि आज ही भ्रूण को खेत में फेंका गया है, अगर अगर पहले से पड़ा होता तो कुत्ते भ्रूण को खा जाते, मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ है। मामले की जांच के बाद पुलिस द्वारा अगली कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page