• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर: ग्रेनेड हमले के मामले में महिला सहित 4 गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल

ByPunjab Khabar Live

Mar 18, 2025

जालंधर : देहात पुलिस ने यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड से हमला करने के मामले में सुबह युमना नगर से गिरफ्तार किए आरोपी का हार्दिक कंबोज का एनकाउंटर किया था। इस मामले को लेकर डीआईजी नवीन सिंगला ने प्रेस वार्ता करके बताया था कि आरोपी हार्दिक के आईएसआई के साथ तार जुड़े है। डीआईजी ने कहा कि हार्दिक वाटेंड जीशान अख्तर से संबंध है और जीशान के जरिए वह शहजाद भट्टी के संपर्क में आया था।

वहीं अब देर रात पुलिस ने आदमपुर के अधीन आते गांव मंदारा में दूसरे आरोपी का भी एनकाउंटर कर दिया। दरअसल, पुलिस ने आरोपी को काबू करने के लिए पीछा किया था, जहां गांव में आरोपी की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी को मुठभेड़ में घायल कर दिया। हार्दिक की पूछताछ के अन्य आरोपी की पहचान की गई। जिसके बाद आरोपी हिमाचल से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

लेकिन गांव मंदारा में पुलिस की गाड़ी खराब हो गई। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार होने लगा। इस दौरान आरोपी को मुठभेड़ में घायल कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी गुरमीत सिंह ने कहा कि अमृनप्रीत सिंह, धीरज, पांडेय और लक्ष्मी शामिल है। जिसमें पुलिस ने अमृनप्रीत सिंह का एनकाउंटर कर दिया है। मुठभेड़ में अमनप्रीत की टांग में गोली लगी है और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page