• Thu. Oct 1st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर : ग्रेनेड हमले के मामले में पुलिस ने किया आरोपी का एनकाउंटर

ByPunjab Khabar Live

Mar 18, 2025

जालंधर के राएपुर रसूलपुर में यूट्यूबर रोजर संधू के घर ग्रेनेड अटैक करने वाले हमलावर का जालंधर देहात पुलिस ने सुबह एनकाउंटर कर दिया है। एनकाउंटर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर नवदीप सिंह संधू उर्फ रोजर संधू के घर ग्रेनेड हमला करने के आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को यमुनानगर से गिरफ्तार किया गया था।

जानकारी के अनुसार जालंधर देहात पुलिस ने रोजर संधू के घर ग्रेनेड हमला करने के मामले में यमुना नगर के शादीपुर गांव के रहने वाले हार्दिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसको वेपन रिकवरी के लिए राजपुर रसूलपुर के पास लेकर गई तो उसने पुलिस पर फायरिंग करने की कोशिश की। इसके चलते पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर दी। इसमें हार्दिक गोली लगने से जख्मी हो गया है।

फिलहाल एनकाउंटर को लेकर जालंधर देहात पुलिस द्वारा कोई बयान नहीं जारी किया गया है। यमुना नगर के शादीपुर गांव के रहने वाले हार्दिक गैंगस्टर लॉरेंस के लिए काम करता है। पुलिस ने उससे हथियार और अन्य ग्रेनेड बरामद करवाने में जुटी हुई है।

एनकाउंटर राजयपुर बल्लां के पास किया गया। इस जगह से कुछ ही दूरी पर इंफ्यूलेंरस का घर है, जहां पर इस वारदात को अंजाम दिया गया था। जालंधर ग्रामीण पुलिस के एसएसपी गुरमीत सिंह ने कहा था कि भट्टी और संधू दोस्त थे। संधू एक बहुत मशहूर इन्फ्लुएंसर है।संधू ने एक बार भट्टी को गिफ्ट (गेम के जरिए पैसे कमाने) दिलवाया था। लेकिन जब संधू ने दोबारा ऐसा करने से मना कर दिया तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था।

जिसके बाद संधू ने कुछ धार्मिक टिप्पणियां भी कीं। यह मामला डिजिटल जबरन वसूली से जुड़ा है। इसी वजह से इस वारदात को अंजाम दिया गया। संधू ने एक बार भट्टी को गिफ्ट (गेम के जरिए पैसे कमाने) दिलवाया था। लेकिन जब संधू ने दोबारा ऐसा करने से मना कर दिया तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था। जिसके बाद संधू ने कुछ धार्मिक टिप्पणियां भी कीं। यह मामला डिजिटल जबरन वसूली से जुड़ा है। इसी वजह से इस वारदात को अंजाम दिया गया।

इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि यह वारदात हुई है। एक बार सभी की गिरफ्तारी हो जाए तो यह साफ हो जाएगा कि उक्त वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी किस-किस से जुड़े थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page