• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर: 400 करोड़ के बजट को लेकर इस दिन होगी नगर निगम हाउस की बैठक

ByPunjab Khabar Live

Mar 17, 2025

जालंधर: नगर निगम हाउस की पहली बैठक रेड क्रॉस भवन में की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार मेयर विनीत धीर की अगुवाई में यह बैठक 20 मार्च को दोपहर 3 बजे की जाएगी। बैठक को लेकर एजेंडा भी जारी हो गया है, जिसमें सभी नए पार्षदों को 2.30 बजे तक रेड क्रॉस भवन पहुंचने की अपील की गई। इस हाउस मीटिंग में नगर निगम जालंधर के साल 2024-25 और 2025-26 के बजट को लेकर बातचीत की जाएगी। जारी सूची में कहा गया है कि बजट तैयार कर लिया गया है।

जिसमें अलग-अलग ब्रांच के अधिकारियों से डाटा प्राप्त करके इस मीटिंग में विचार विमर्श किया जाएगा। मेयर ने कहा कि इस बजट शहर वासियों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। सभी रुके हुए कार्य पहल के आधार पर करवाए जाएंगे। वहीं उन्होंने कहा कि साल 2024-25 में 440.46 करोड़ रुपए की आमदन प्रवाण की गई थी। जिसमें कुल 407.61 करोड़ रुपए प्राप्त होने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page