सासंद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह आज जालंधर पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 14 जनवरी को उनके द्वारा श्री मुक्तसर साहिब में अकाली दल पंजाब वारिस का आगाज किया गया था। इसको आगे बढ़ाने के लिए आज जालंधर पहुंचे, जहां 10 सेवादारों को सेवा दी गई। इस सेवा के साथ जालंधर में भी उनकी पार्टी की शुरुआत हो गई है।
वहीं अमृतपाल सिंह के साथियों पर एनएसए एक्ट हटाने को लेकर अमृतपाल के पिता ने कहा कि सभी को बिना कसूर के एनएसए एक्ट लगाकर डिब्रूगढ़ जेल में रखा गया। उन्होंने कहाकि एनएसए एक्ट एक साल के लिए लगाया जाता है, लेकिन अमृतपाल सिंह और उनके साथियों पर 2 साल से एनएसए एक्ट लगा हुआ है। वहीं अब तीसरे साल को अब सरकार आगे नहीं बढ़ा रही। जिसके चलते अमृतपाल सिंह के साथियों से एनएसए एक्ट हटाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक मामला था, दरअसल, अमृतपाल सिंह को लोग काफी प्यार दे रहे थे, जिसके चलते उस पर एनएसए एक्ट लगाया गया। तरसेम सिंह ने कहाकि अमृतपाल सिंह चुनाव नहीं लड़ना चाहता था, लेकिन चुनाव लड़कर और उसमें भारी बहुमत से जीत हासिल करके एक बार फिर से दिखा दिया कि लोग उसे अब भी काफी प्यार करते है। वहीं अमृतपाल सिंह पर एनएसए एक्ट हटाने को लेकर पिता ने कहा कि कल इस मामले को लेकर कोर्ट में फैसला है, ऐसे में उम्मीद है अमृतपाल सिंह से भी जल्द एनएसए एक्ट हटा लिया जाएगा। वहीं उन्होंने अमृतपाल सिंह के साथियों को कोर्ट से बरी करने की अपील की है।
