• Fri. Sep 11th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधरः भारी फोर्स के साथ डल्लेवाल को PIMS अस्पताल से PWD रेस्ट हाउस लेकर गई पुलिस

ByPunjab Khabar Live

Mar 20, 2025

जालंधर: किसानों की केंद्र के साथ मीटिंग बीते दिन बे-नतीजा रही। मीटिंग के बाद पंजाब पुलिस ने एक्शन लेते हुए बॉर्डर से किसानों के लगे टेंट उखाड़ दिए और कई किसान नेताओं को पुलिस ने डिटेन कर लिया। पुलिस ने किसान नेता सरवन सिंह पंधेर, जगजीत सिंह डल्लेवाल को भी हिरासत में लिया है।

भारी फोर्स के साथ पुलिस डल्लेवाल को देर रात 2:00 बजे जालंधर के पिम्स अस्पताल में लेकर आई। लेकिन सुबह 8 बजे जब इसके बारे में मीडिया को पता लगा तो पुलिस तुरंत हरकत में आई और भारी फोर्स के साथ जगजीत सिंह डल्लेवाल को जालंधर कैंट के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भर्ती करवाने के लिए ले गई।

पीडबल्यूडी रेस्ट हाउस के अंदर हाईटेक एम्बुलेंस तैनात की गई। बताया जा रहा हैकि इमरजेंसी के लिए पहले से हाईटेक एम्बुलेंस तैनात कर दी गई थी। इस दौरान रेस्ट हाउस के अंदर जाते हुए एंबुलेंस की तस्वीर सामने आई है। दूसरी ओर डल्लेवाल को पिम्स अस्पताल लाने की भी पुलिस ने कोई पुष्टि नहीं की थी, लेकिन पिम्स अस्पताल में भारी फोर्स तैनात कर दी गई थी। जिसकी वीडियो भी सामने आई है। देर रात अस्पताल में कुछ गाड़ियां गई। इस दौरान अस्पताल में मरीजों के परिजनों को पुलिस द्वारा अंदर नहीं जाने दिया गया, जिसके कारण उन्हें बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा।

वहीं आज सुबह भी देखा जा सकता है कि अस्पताल के बाहर भारी मात्रा में पुलिस तैनात की गई। डल्लेवाल को पिम्स अस्पताल में दाखिल करने को लेकर पुलिस अधिकारियों ने चुप्पी साधे रखी। जिसको लेकर कोई भी अधिकारी डल्लेवाल के पिम्स अस्पताल में भर्ती होने को लेकर बयान नहीं दे रहा। जबकि आज सुबह जब जगजीत सिंह डल्लेवाल को पुलिस लेकर जा रही थी तो उनकी गाड़ी में लेकर जाने की तस्वीर सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page