• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर : अब घर में भी लोग नहीं सेफ, सरेआम लुटेरे ने किया हमला

ByPunjab Khabar Live

Mar 22, 2025

थाना रामा मंडी (सूर्या एन्क्लेव) के बिलकुल साथ लगते पॉश एरिया गुरू गोबिंद सिंह एवेन्यू (जो कि जालंधर-अमृतसर मार्ग पर चौगिट्टी फ्लाईओवर के नजदीक स्थित है) में शुक्रवार को दिन-दिहाड़े एक लुटेरे द्वारा एक फैक्टरी मालिक के घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम हुआ लुटेरा चेहरे से नशेड़ी लगता था।

गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू वैल्फेयर सोसायटी के प्रधान राजन गुप्ता के मुताबिक गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू की कोठी नंबर 262 में आज दोपहर को करीब 12.15 बजे नकाबपोश एक युवक जिसके पास दातर भी था, दाखिल हुआ और घर का मालकिन के गले से जबरन सोने की चेन छीनने के बाद जब वह फरार होने लगा तो घर में मौजूद महिलाओं तथा नौकरानी ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने इस दौरान फरार होते समय दातर से नौकरानी पर हमला कर दिया जो कि गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि अन्य महिलाएं नौकरानी के बचाने के लिए उसे अस्पताल पहुंचाने में लग गईं।

लुटेरा वहां से फरार होकर भागा तो रास्ते में खड़े लोगों को पता चला कि वह किसी वारदात को अंजाम देकर आया तो वह उसके पीछे लग गए। जब वह गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू की मार्कीट में पहुंचा तो दुकानदारों ने भी उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उसके पास दातर होने के कारण उसके पास जाने से हर कोई डर रहा था।

ऐसे में वह जब मेन रोड पर पहुंचा तो अक्षरधाम मंदिर के साथ स्थित सर्वहितकारी विद्या मंदिर के बाहर खड़े सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी लाइसैंसी गन उस पर तानते हुए उसे काबू करने में सफलता बाद थाना रामा मंडी की पुलिस के हवाले कर दिया गया।

प्रधान राजन गुप्ता ने कहा कि आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है। वर्णनीय है कि जिस घर में दिन-दिहाड़े लुटेरा दातर लेकर दाखिल हुआ, उस घर के लोग तथा खासकर बच्चे देर शाम तक भी सहमे हुए दिखाई दे रहे थे। हालांकि लुटेरे को पकड़ भी लिया गया है। महिला नौकरानी का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page