• Tue. Sep 29th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब के नए प्रभारी बनें मनीष सिसोदिया, 4 राज्यों में Party ने बदले नेता 

ByPunjab Khabar Live

Mar 21, 2025

चंडीगढ़ः दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद आप आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक बुलाई। जिसमें फैसला लेते हुए कई नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं आप पार्टी (आप) ने बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए पूर्व विधायक सौरभ भारद्वाज को दिल्ली में पार्टी का अध्यक्ष बनाया। उन्होंने पूर्व मंत्री गोपाल राय की जगह ली है।

पार्टी ने गोपाल राय को गुजरात का प्रभारी बनाया है। दूसरी ओर आप पार्टी ने सबसे अहम राज्य पंजाब की जिम्मेदारी पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को देते हुए उन्हें प्रभारी बनाया। इस दौरान छत्तीसगढ़ का प्रभारी राज्यसभा सांसद संदीप पाठक को बनाया गया। वहीं गोवा का प्रभारी पंकज गुप्ता को बनाया गया। आप ने जम्मू कश्मीर में मेहराज़ मलिक को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वो प्रदेश में आप के इकलौते और पहले विधायक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page