• Sun. Mar 22nd, 2026

जालंधर : खून हुआ पानी, भाई ने किया कत्ल 

ByPunjab Khabar Live

Mar 25, 2025

जालंधर: थाना मकसूदां के अधीन आते गांव रायपुर रसूलपुर में घर के बंटवारे को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई को ही पीट दिया। इसके बाद बड़े भाई की ईलाज दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान रायपुर निवासी सरबजीत के रूप में हुई है। वारदात के बाद मौके पर पहुंची थाना मकसूदा की पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। परिवार के बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की पहचान गांव रायपुर निवासी मंजीत सिंह के रूप में हुई है।

मामले की जानकारी देते हुए थाना मकसूदा के प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि सोमवार की रात को गांव रायपुर में दो भाइयों के बीच जमीन बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान दोनों में झगड़ा हुआ और बड़े भाई की मौत हो गई। मृत्क के परिवार के बयान दर्ज किया जा रहे हैं इसके बाद अगली करवा की जाएगी।

मृतक की पत्नी रूपिंदर कौर ने बताया कि उनके देवर के साथ उनके पति का पिछले काफी महीनों से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। जिसको लेकर सोमवार की रात को 10:00 बजे के करीब उनका देवर मनजीत सिंह घर पर आया और जोर-जोर से बोलकर विवाद करने लगा। इसके बाद जब मैं अपने पति के साथ बाहर देखने के लिए गए तो उनका देवर उन दोनों के साथ मारपीट करने लगा। इस दौरान उनके पति ने उनका घर के अंदर भेज कर उनकी जान बचाई और मनजीत ने उनके प्रति सरबजीत पर हमला कर दिया। इस दौरान घायल हुए सरबजीत की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सरबजीत को हिरासत में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page