• Thu. Sep 24th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: भीषण सड़क हादसे में एक्टिवा सवार 2 युवकों की मौत

ByPunjab Khabar Live

Mar 27, 2025

जालंधर: लांबड़ा से नकोदर रोड पर भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में एक्टिवा सवार 2 नौजवानों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रतापुरा चौकी के अधीन आते इलाके में यह सड़क हादसा हुआ है।

घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि घटना में 4 लोग घायल हुए थे, जिसमें 2 की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य लोगों को लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page