• Thu. Sep 24th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

29 से 7 अप्रैल तक प्राचीन सिद्धपीठ श्री कमाख्या देवी मंदिर में चलेगा शतचंडी महायज्ञ

ByPunjab Khabar Live

Mar 29, 2025

ऊना के प्राचीन सिद्धपीठ श्री कमाख्या देवी मंदिर में शतचंडी महायज्ञ का आयोजन करवाया जा रहा है। यह महायज्ञ 29 मार्च से लेकर 7 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान शतचंडी महायज्ञ का पाठ, श्री मद् भागवत कथा महापुराण दिन रात चलता रहेगा।

निकाली गई विशाल शोभायात्रा

शतचंडी महायज्ञ को लेकर सिद्धपीठ श्री कमाख्या देवी मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा मंदिर से शुरू होकर रिपोह, चक्क सराय, ठठल, नंदपुर, कुठियावड़ी, अंब, नैहरी, श्री बाबा बड़भाग सिंह जी मैड़ी, ज्वार और पंगलू से होती हुई माता जी के मंदिर में विश्राम करेगी।

30 मार्च से लेकर 7 अप्रैल तक चलेगा पाठ

30 मार्च को सुबह 8 बजे कलश स्थापना, देव पूजन और ब्राह्म आवर्णी होगा। इसके बाद 11 बजे श्री दुर्गा सप्तमी का पाठ और हवन होगा। वहीं 2 से लेकर 4 बजे तक श्री मद् भागवत कथा महापुराण दिन रात चलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page