• Thu. Sep 24th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब : स्कूलों के समय में हुआ बदलाव

ByPunjab Khabar Live

Mar 28, 2025

पंजाब में स्कूल के बच्चों के लिए अहम खबर है। दरअसल, स्कूलों के समय में बदलाव होने जा रहा है। 1 अप्रैल से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र के साथ ही स्कूलों का समय भी बदल जाएगा। सभी प्राइमरी, मिडिल, हाईस्कूल और सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगे। यह निर्णय पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लिया गया है, और ये आदेश 30 सितंबर तक लागू रहेंगे।

हालांकि, विशेषज्ञों के अनुसार, यदि इस अवधि के दौरान गर्मी अधिक बढ़ जाती है या कोई आपात स्थिति उत्पन्न होती है, तो सरकार इससे पहले भी इस संबंध में निर्णय ले सकती है। इससे पहले, सभी प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक था, जबकि मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय भी यही था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page