• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब : बिक्रम मजीठिया से मिलने घर पहुंचे सुखबीर बादल

ByPunjab Khabar Live

Feb 3, 2026

अमृतसर : शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता, पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को नाभा जेल से रिहाई के बाद अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल उन्हें मिलने पहुंचे। इस मौके पर अकाली दल के दोनों शीर्ष नेता काफी खुश नजर आए।

उल्लेखयोग्य है कि आमदन से ज्यादा संपत्ति के मामले में एक केस का सामना कर रहे अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पिछली साल जून माह से नाभा जेल में बंद थे। भले ही उनकी जमानत कल ही हो गई थी पर अदालत की कार्रवाई करके उनकी रिहाई आज हुई है।

नाभा जेल से रिहा होने के बाद सबसे पहले वह पटियाला के गुरुद्वारा श्री दुःख निवारण साहिब नतमस्तक हुए। वहाँ उन्होंने परमात्मा का धन्यवाद किया और उसके बाद वह अपने घर मजीठा पहुँच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page