• Wed. Feb 11th, 2026

लक्की ओबरॉय हत्याकांड में मुख्य आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर

ByPunjab Khabar Live

Feb 7, 2026

जालंधर के लक्की ओबरॉय हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी को अमृतसर देहात पुलिस ने खसा इलाके में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पास से बेरेटा .30 बोर पिस्टल भी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शमिंदर सिंह निवासी मिठापुर जालंधर के रूप में हुई है। आरोपी एक्टिवा स्कूटर पर सवार था। वह पहले भी आपराधिक मामलों में संलिप्त है।

लक्की ओबरॉय की शुक्रवार सुबह जालंधर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा की पार्किंग में उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह माथा टेककर बाहर निकल रहा था। हमलावर सफेद रंग की एक्टिवा पर सवार थे। डीआईजी संदीप गोयल ने बताया कि घटना के तुरंत बाद आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए समन्वित प्रयास शुरू किए गए।

विश्वसनीय खुफिया सूचना के आधार पर पता चला कि हत्या के बाद आरोपी शमिंदर सिंह गिरफ्तारी से बचने के लिए अमृतसर के खसा इलाके में छिपा हुआ है। इस सूचना पर अमृतसर रूरल पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाके लगाकर सघन चेकिंग शुरू की। इस संबंध में एसएसपी अमृतसर रूरल सुहैल क़ासिम मीर ने बताया कि इस दौरान आरोपी को मोटरसाइकिल पर आते हुए देखा गया।

पुलिस पार्टी द्वारा रुकने का इशारा करने पर आरोपी घबरा गया और बाइक मोड़कर भागने की कोशिश में संतुलन खो बैठा और गिर पड़ा। इसके बाद भागने के प्रयास में आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी को गोली लगी और वह घायल हो गया। आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page