• Fri. Sep 25th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर : मॉडल टाउन में बिजली की तारों में फंसी श्रद्धालुओं से भरी बस, झुलसा ड्राइवर

ByPunjab Khabar Live

Apr 1, 2025

जालंधर : मॉडल टाउन की गोल मार्किट मे एक बड़ा हादसा होने की घटना सामने आई है। जहां देर शाम श्री राम शरणम् श्रदालुओं की बस लटकती तारों की चपेट में आ गई। जैसे ही बस ड्राइवर बस की छत पर तारों को हटाने के लिए गया तो बिजली की तारों से करंट लगने से वहीं गिर गया। जानकारी मुताबिक बस में सवार थे 25 से 30 श्रद्धालु मौजूद थे। इस घटना से मार्किट में भगदड़ मच गई।

लोगों ने व्यक्ति को नीचे उतारा और इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती करवा दिया। बताया जा रहा है घटना का कारण देर रात एक कार द्वारा बिजली के खंभे को टक्कर मारी थी। जिसके चलते बिजली का खंबा टेढ़ा हो गया और बिजली की तारे नीचे लटक गई। इस घटना में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

जानकारी मुताबिक आज दोपहर बिजली विभाग के कर्मचारी लटकरही बिजली की तारों को ऊपर करने के लिए खानापूर्ति करके गए और देर रात यह हादसा हो गया। बता दें कि पूरे शहर में बिजली की तारों का जाल बिछा हुआ है। कई स्थानों पर बिजली की नंगी तारें किसी बड़ी घटना को न्यौता दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page