• Fri. Sep 25th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: BJP नेता के घर ग्रेनेड फेंकने की एक और CCTV फुटेज और आरोपियों की तस्वीर आई सामने

ByPunjab Khabar Live

Apr 8, 2025

जालंधर: भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर देर रात 1.30 बजे हुए ग्रेनेड हमले की एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें ई-रिक्शा पर सवार व्यक्ति ग्रेनेड फेंक रहे है। वहीं बाइक के पास ग्रेनेड गिरता हुआ सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो जाते है। इस दौरान फुटेज में धमाका होता दिख रहा है। दूसरी ओर गिरफ्तार आरोपियों की तस्वीर भी सामने आई है। वहीं बरामद किया गया ई-रिक्शा की तस्वीर सामने आई है।

बता दें कि भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हमला करने के मामले को पुलिस ने 12 घंटों में सुलझा लिया है। इस मामले को लेकर जल्द स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला प्रेस वार्ता करके खुलासा करेंगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्पेशल टास्क फोर्स ने 2 संदिग्ध व्यक्तियों को काबू किया है। बताया जा रहा है कि ग्रेनेड फेकने वाला मुख्य अभियुक्त पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं अटैक में इस्तेमाल की गई ई-रिक्शा भी पुलिस ने रिकवर कर ली है। ⁠पूरा मामले का मास्टरमाइंड ज़ीशान अख़्तर है, जोकि लॉरेंस बिश्नोई का करीबी साथी है। सूत्रों के अनुसार ⁠ISI की पंजाब में धार्मिक सदभाव बिगाड़ने की साज़िश रची गई थी। बताया जा रहा है कि ये एक क्रॉस बॉर्डर प्लेंड अटैक था। बता दें कि ज़ीशान अख़्तर बाबा सिद्दीक़ मर्डर केस में भी वांटेड है। वहीं ⁠पुलिस पाकिस्तान बेस खालिस्तानी आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा और गैंगस्टर हैप्पी पासिया के लिंक की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page