जालंधर: भाजपा पंजाब के पूर्व प्रधान और पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर हुए बंब धमाके निंदा करते हुए जिला भाजपा महामंत्री अशोक सरीन ने कहा इस धमाके ने आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार की फेल कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है।क्युकी पिछले कई दिनों से निरंतर पुलिस थानों चौंकियों,मन्दिरो धार्मिक स्थलों समेत क्रांतिकारियों एवं संविधान निर्माता बाबा साहिब अंबेडकर की प्रतिमाओं को देश विरोधी लोगो द्वारा निशाना बनाया जा रहा है।
वही हमारी पंजाब सरकार के नेता और अधिकारी लोगो की सुरक्षा सुविधा को यकीनी बनाने की बजाये दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल,मनीष सिसोदिया,सत्येंद्र जैन जैसे भ्रष्टाचार के मामलो मे जमानत पर चल रही आरोपियों की सुरक्षा मे दर्जनों गाड़ियो समेत हज़ारों पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती करने मे जुटे हुए है।जिसका नुक़सान पंजाब की जनता को आर्थिक, समाजिक, व्यापारिक रूप से उठाना पढ़ रहा है।
अशोक सरीन बोले पंजाब भाजपा के सबसे प्रमुख नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनाइट हमले की गूंज भगवंत मान सरकार के अंत की शुरुआत करेगी। क्योंकि भाजपा कार्यकर्ता किसी को किसी भी तरह पहले कभी छेड़ते नहीं अगर उनको कोई बेवजह छेड़े तो उनको भाजपाई कभी छोड़ते नही है।
