• Wed. Sep 30th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब : तस्करों के खिलाफ कार्रवाई ना करना पड़ा महंगा, 2 SHO सस्पेंड

ByPunjab Khabar Live

Apr 18, 2025

पंजाब के बठिंडा से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार बठिंडा पुलिस के 2 एस.एच.ओ.पर गाज गिरी है। बठिंडा सिविल लाइन थाना के एस.एच.ओ. रविंदर सिंहव एडिशनल एस.एचओ. बेअंत सिंह को सस्पेंड किया गया है। वहीं बताया जा रहा है कि उक्त पुलिस अधिकारियों ने नशा बेचने वाले के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जिसके बाद उन दोनों पर यह एक्शन लिया गया है।

वहीं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जगदीश बिश्नोई एसपी (एच.) ने बताया कि उक्त कर्मचारियों के खिलाफ शिकायतें मिली थीं। शिकायतों की जांच की गई तो यह सही पाई गई। इन दोनों की ढीली कार्रवाई के चलते इन पर सरकार की वार एंगेस्ट ड्रग के तहत सस्पेंड किया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि सी.एम. मान के निर्देश व डी.जी.पी. गौरव यादव की हिदायतों के चलते यह कार्रवाई जारी रहेगी। अगर कोई भी अधिकारी ड्यूटी में लापरवाही बरतता है या सही तरीके से काम नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page