मुंडन करवाने जा रहा था परिवार, 8 साल बाद हुआ था बच्चा
जालंधर : महानगर में सोमवार को सुबह किशनपुरा चौक के पास एक तेज रफ्तार कार ने तीन वर्षीय बच्चे को कुचल दिया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान किशनपुरा निवासी त्रिपुर हंस पुत्र लकी हंस के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार जालंधर दिल्ली नेशनल हाईवे पर स्थित लकी ढाबा के संचालक लकी हंस का बेटा त्रिपुर हंस था।
वह आज सुबह परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाने के लिए घर के बाहर गाड़ी में बैठने लगे थे। तभी तेज रफ्तार गाड़ी लिया कर एक कुत्ते को कुचल दिया, तभी परिवार का ध्यान कुत्ते की तरफ गया तो इतने में वह उनके 3 साल के बच्चे को भी कुचल गया। जानकारी के अनुसार कार चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि 8 साल बाद बच्चा हुआ था।
