• Wed. Sep 30th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: St. Soldier के संचालक Anil Chopra को आखिर‌ क्यों मांगने पड़ रहे पैसे, जानें असल सच 

ByPunjab Khabar Live

Apr 22, 2025

जालंधर: सेंट सोल्जर ग्रुप, पीपीआर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा के नाम से धोखाधड़ी होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार अनिल चोपड़ा के फोन नंबर से लोगों से पैसों की मांग की जा रही है। दरअसल, पत्रकार आदित्य को अनिल चोपड़ा के नंबर से मैसेज आया वह उसकी मदद करें।

जब पत्रकार ने पूछा कि वह बताएं वह कैसे मदद करें, तो मैसेज में लिखा कि वह 40 हजार रुपए उनके खाते में डाल दें। मैसेज में आगे कहा गया कि उसका यूपीआई कोड काम नहीं कर रहा, वह 2 घंटों में पैसे ट्रांसफर कर देंगा। जिसके बाद आदित्य ने जब अनिल चोपड़ा से संपर्क किया तो पता चला कि उनका फोन हैक हो गया है।

जिसके बाद अनिल चोपड़ा ने मोबाइल हैक होने की शिकायत साइबर सेल से की। वहीं अनिल चोपड़ा के बेटे राजन चोपड़ा ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि उनका मोबाइल हैक हो गया है, ऐसे में अगर किसी को पिता ने नाम से कोई मैसेज आता है तो उसे इगनोर किया जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page