• Fri. Dec 5th, 2025

जालंधर : कांग्रेस विधायक सहित 150 लोगों पर FIR दर्ज, कोटली ने दी चेतावनी

ByPunjab Khabar Live

Apr 29, 2025

जालंधर में 6 दिन पहले यानी बुधवार को शुगर मिल में लगने वाले सीएनजी प्लांट के विरोध में कुछ लोगों ने मिलकर जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे को जाम कर दिया था। इस मामले में जालंधर देहात पुलिस ने कांग्रेस के विधायक सुखविंदर सिंह कोटली, नगर परिषद प्रधान सहित 150 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

कोटली ने कहा कि प्रशासन पर्चा दर्ज करके लोगों की आवाज को दबा नहीं सकता। पुलिस जब चाहे उन्हें गिरफ्तार कर सकती है, लेकिन वह लड़ाई से पीछे नहीं हटेगा। आदमपुर हलके के लोगों को ध्यान में रखते हुए वह अपनी जान भी कुर्बान कर देंगा। इस दौरान उन्होंने दर्ज की गई एफआईआर दर्ज किए जाने का पुलिस का स्वागत किया। इस दौरान कोटली ने प्रशासन के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि सरकार बदलने पर वह खुद इस पर्चे को रद्द करेंगे।

दरअसल, बुधवार को करीब 150 लोगों ने विधायक कोटली की अध्यक्षता में हाईवे जाम कर दिया था और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। हाईवे बंद किए जाने से लंबा जाम लग गया। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामान करना पड़ा। अब इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। बता दें कि धरने में कांग्रेसी नेताओं सहित, समाज सेवी संस्थाएं, मार्केट एसोसिएशन सहित अन्य संस्थानों ने भाग लिया था।

जानकारी के अनुसार, एफआईआर राष्ट्रीय हाईवे अथॉरिटी इंडिया (NHAI) के अधिकारी जसवंत कुमार के बयानों पर दर्ज की गई है। जसवंत सिंह एनएचएआई के साइट इंजीनियर हैं। जसवंत के पास पठानकोट चौक से लेकर जम्मू-कश्मीर तक सुपरवाइज है। केस में पुलिस ने आदमपुर हलके से कांग्रेस के विधायक सुखविंदर सिंह कोटली, राज कुमार राजा, अश्वन भल्ला, विशाल बहल, चरनजीत सिंह, गुरदीप सिंह, लवदीप सिंह उर्फ लकी, अमृतपाल सिंह, राकेश कुमार बग्गा, शीतल सिंह, सूबेदार सरजीत सिंह, राहुल, मनजीत सिंह, मोनू, सुनील खोसला, दीपक मुल्तानी, अरविंदर सिंह झमट, नरिंदर कुमार उर्फ निंदी, अमित अरोड़ा, फौजी, रणजीत सिंह, जतिंदर सिंह अन्य 150 अज्ञात को नामजद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page