• Thu. Aug 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधरः Punjab National Bank के सिक्योरिटी गार्ड से चली गोलियां

ByPunjab Khabar Live

May 6, 2025

जालंधर: लक्ष्मी सिनेमा के पास ओल्ड रेलवे रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के सिक्योरिटी गार्ड के हाथ से अचानक दोनाली जमीन पर गिरने से 2 गोलियां चल गई। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों में गोलियों के छर्रे लग गए। हालांकि घटना में लोगों का बचाव हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सिक्योरिटी गार्ड सहित अन्य कर्मी जैसे ही गाड़ी में बैठने लगते है तो सिक्योरिटी गार्ड के हाथ से दोनाली गिर जाती है।

इस दौरान दोनाली जमीन पर गिरने से लगातार 2 फायर होते है। वहीं एक कर्मी छर्रे लगने से घायल हो जाता है और सभी दोबारा बैंक के अंदर जाने लगते है। वहीं घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड गाड़ी से उतरकर जाने लगा तो उसकी हाथ से दोनाली गिरने से 2 फायर हुए।

इस दौरान वह पास से गुजर रहा था, लेकिन उसका बचाव हो गया। उसके हलके छर्रे लगे। वहीं बैंक में गए एक व्यक्ति के छर्रे लगे है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि घटना में जानी नुकसान होने से बचाव रहा है। मामले का जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page