• Mon. Feb 23rd, 2026

जालंधर: सायरन बजने से पहले अधिकारियों ने की जरूरी अनाउंसमेंट

ByPunjab Khabar Live

May 6, 2025

जालंधर: पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने सुरक्षा तैयारियों को और तेज कर दिया है। बीते दिन गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को निर्देश जारी किए हैं कि वे सिविल डिफेंस की तैयारी करें। ऐसे में 7 मई को मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें एयर रेड वॉर्निंग सायरन भी बजाया जाएगा।

इसी को लेकर आज कैंट में जालंधर छावनी बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर सुनील सोल और सीईओ ओमपाल सिंह ने अपनी टीम के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। इस अवसर पर ब्रिगेडियर सुनील सोल ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति छावनी क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता दिखाई दे तो तुरंत छावनी परिषद या पुलिस प्रशासन को सूचित करें। वहीं उन्होंने कहा कि यदि दुकानदारों ने बिना पुलिस वेरिफिकेशन से अपने घरों व दुकानों में किरायेदार या नौकर रखे हैं तो वे इसकी सूचना छावनी बोर्ड व पुलिस प्रशासन को दें।

ऐसा न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और इसकी जिम्मेदारी उस समुदाय की होगी जिसने सूचना उपलब्ध नहीं कराई। सीईओ ओमपाल सिंह ने कहा कि लोगों को डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि पाकिस्तान के साथ तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। सभी को सतर्क रहना चाहिए और कैंट बोर्ड का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि आज रात 8 बजे से लेकर कुछ घंटों के लिए ब्लैकआउट भी रहेगा। ऐसे में लोगों को पैनिक ना रहने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page