• Wed. Sep 30th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाबः इस इलाके में गिरा लड़ाकू विमान, लगी आग, एक की मौत

ByPunjab Khabar Live

May 7, 2025

बठिंडा मंगलवार देर रात एक लड़ाकू विमान गांव आकलिया में आकर गिरा। विमान के गिरने से वहां खड़े एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं विमान के कई हिस्से साथ लगते कई गांवों में भी गिरे हैं। विमान में आग लग गई है। सेना ने इस पूरे इलाके को सील कर दिया है। सूत्रों के अनुसार लोगों द्वारा उक्त जहाज को पाकिस्तानी बताया जा रहा है। स्पष्ट तौर पर भारतीय सेना के अधिकारी ही इसकी पुष्टि करेंगे।

जिस जगह पर लड़ाकू विमान गिरा है, उस जगह को भारतीय सेना ने अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं मीडिया कर्मियों को भी पास नहीं जाने दिया गया। इसके अलावा उक्त गिरे हुए जहाज को सेना की क्रेन द्वारा उठाने का काम शुरू कर दिया गया है। विमान गिरने के बाद जिला प्रशासन द्वारा भारी पुलिस फोर्स को गांव आकलिया एवं आस पास के इलाके में तैनात कर दिया गया और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। पूरी घटना के बारे में भारतीय सेना के अधिकारी मीडिया के समक्ष खुलासा कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page