• Wed. Sep 30th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

बड़ी खबरः अमृतसर में गिरे मिसाइल के टुकड़े, जांच में जुटी पुलिस

ByPunjab Khabar Live

May 8, 2025

अमृतसर और बटाला के मध्य पड़ते मजीठा के गांव जेठवाल के खेतों में एक मिसाइल के कुछ टूटे-फूटे हिस्से मिले हैं। पुलिस जांच कर रही है। अभी इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पंजाब में कई जगह धमाके और कुछ अज्ञात उपकरणों के गिरने की खबरें सामने आई हैं। इससे पहले बठिंडा के गांव अकलिया में मंगलवार देर रात गेहूं के खेत में जोरदार धमाका हुआ था। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। इनमें से एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यहां एक लड़ाकू विमान क्रैश हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page