• Wed. Sep 30th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: एटीपी सुखदेव वशिष्ट की कोर्ट में पेशी, मिला रिमांड

ByPunjab Khabar Live

May 15, 2025

जालंधर नगर निगम के एटीपी सुखदेव वशिष्ट को 30 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने जालंधर कोर्ट में आरोपी सुखदेव वशिष्ट को पेश किया गया, जहां कोर्ट से विजिलेंस को एटीपी का 2 दिन का रिमांड मिला। विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम को काम करवाने वाले लोगों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि उक्त मुलजिम जानबूझकर अर्जियों को मंजूरियां देने में देरी करके लोगों से पैसे वसूल रहा था। उन्होंने बताया कि जालंधर क्षेत्र में इमारतों के 70 फीसदी नक्शे नगर निगम द्वारा पहले ही मंजूर किए जा चुके हैं, लेकिन उक्त सहायक नगर योजनाकार सुखदेव वशिष्ठ ने रिश्वत न मिलने तक कुछ अर्जियों पर विचार करने से इनकार कर दिया था। शिकायतकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि उक्त एटीपी ने एक मामले को मंजूरी देने की प्रक्रिया के लिए उस व्यक्ति से 30,000 रुपये रिश्वत मांगी है।

शिकायतकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि उक्त मुलजिम आवेदकों को डराने के लिए निरीक्षण के दौरान इमारतों को सील करने आदि की धमकियां भी देता है और अक्सर कहता है कि उसे अपने तबादले की भी परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो जालंधर रेंज ने उक्त मुलजिम के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में मुलजिम की भूमिका के बारे में और पता लगाने के लिए इस मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page