• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधरः एटीपी सुखदेव वशिष्ट की गिरफ्तारी से गरमाई राजनीति, नेताओं पर गिर सकता हैं गाज

ByPunjab Khabar Live

May 17, 2025

जालंधर: नगर निगम के ए.टी.पी. सुखदेव वशिष्ट की पंजाब विजिलैंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार को लेकर की गई गिरफ्तारी के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का यह स्पष्ट संदेश सभी अधिकारियों में चला गया है कि भ्रष्टाचार को लेकर सरकार कोई समझौता करने वाली नहीं है। विजिलैंस ब्यूरो ने एटीपी सुखदेव विशिष्ट को 30,000 हजार रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था और इस समय वह विजिलैंस की गिरफ्त में हैं।

मुख्यमत्री भगवंत मान के पास लगातार शिकायतें पहुंच रही थी कि जालंधर नगर निगम ने बिल्डिंग ब्रांच में एक बड़ा घोटाला पनप रहा है। बिल्डिंग ब्रांच द्वारा नक्शे पास करवाने के लिए रिश्वत ली जा रही है और कई कोलोनाइजरों पर एक ‘आप’ नेता की दया दृष्टि के कारण काफी मेहरबानियां की गई हैं। मुख्यमंत्री के पास जब शिकायतें पहुंची तो उन्होंने विजिलैंस ब्यूरो से कहा कि वह बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों पर नजर रखें। सुखदेव विशिष्ट से इस समय विजिलैंस अधिकारियों द्वारा पूछताछ की जा रही है। ए.टी.पी. की गिरफ्तारी के बाद बिल्डिंग ब्रांच में हड़कंप मचा हुआ है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह भी निर्देश दे दिए हैं कि विजिलैंस ब्यूरो गहराई में जाकर इस सारे मामले की जांच करें और इस मामले में जिसका भी नाम सामने आए उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मुख्यमंत्री का संदेश बिल्कुल साफ है कि अगर सत्ताधारी की पार्टी का कोई नेता इस मामले में सामने आता है तो उसके विरुद्ध भी कार्रवाई होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page