• Wed. Sep 9th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधरः रमन अरोड़ा का विजिलेंस को मिला इतने दिनों का रिमांड

ByPunjab Khabar Live

May 24, 2025

जालंधर: सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा को भ्रष्टाचार के मामले में बीते दिन गिरफ्तार किया गया। रमन अरोड़ा को आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां विजिलेंस ने रमन अरोड़ा का 10 दिन का रिमांड मांगा है। लेकिन कोर्ट की ओर से रमन अरोड़ा का 5 दिन का रिमांड दिया है। हालांकि कोर्ट में पेशी के दौरान रमन अरोड़ा और विजिलेंस की टीम ने मीडिया से दूरी बनाई रखी। सूत्रों के अनुसार विजिलेंस टीम को पूछताछ में कई अहम सुराग मिले है। जिसके चलते जल्द कई अधिकारियों पर विजिलेंस की टीम शिकंजा कस सकती है।

बता दें कि देर रात 12 बजे के करीब सिविल अस्पताल में रमन अरोड़ा का मेडिकल की प्रक्रिया ईएमओ डॉक्टर सिमरन कौर की देख-रेख की गई। इस दौरान रमन अरोड़ा को गाड़ी से बाहर नहीं निकाला गया। दूसरी ओर आज दोबारा पुलिस रमन अरोड़ा के घर पहुंची। जहां पुलिस द्वारा रमन अरोड़ा के घर और कार की तालाशी ली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page