जालंधरः पंजाब में आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा को आज विजिलेंस टीम द्वारा कोर्ट में पेश किया जाएगा और उनका रिमांड हासिल किया जाएगा। दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व मे भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के संबंध में पंजाब सरकार के दृढ़ संकल्प के अनुरूप विजिलेंस ने बीते दिन विधायक रमन अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया। विधायक की गिरफ्तारी नगर निगम के एक निश्चित अधिकारी के साथ मिलीभगत कर भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप मे हुई है। वहीं साढ़े 7 घंटे पूछताछ के बाद रमन अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया था।
इस दौरान देर रात रमन अरोड़ा को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार देर रात 12 बजे के करीब सिविल अस्पताल में मेडिकल के लिए विजिलेंस की टीम की अगुवाई में रमन अरोड़ा का मेडिकल करवाया गया। वहीं आप कार्यकर्ता व रमन अरोड़ा का रिश्तेदार राजू मदान अभी भी फरार चल रहा है।
