• Tue. Nov 17th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

उत्तराखंड में दो बड़े हादसों से मचा हड़कंप, 14 लोगों की गई जान; 30 घायल

ByAdmin

Nov 17, 2026

उत्तराखंड में मंगलवार सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसों ने भारी तबाही मचा दी। टिहरी और रुद्रप्रयाग जिलों में हुए इन हादसों में कुल 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हो गए। पहला हादसा ऋषिकेश-बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर हुआ, जहां यात्रियों से भरी एक बस करीब 100 मीटर नीचे नदी में जा गिरी। वहीं, दूसरे हादसे में शादी समारोह से लौट रही बारातियों की बोलेरो गाड़ी खाई में गिर गई।

पहला हादसा टिहरी जिले में गूलर के पास हुआ। यहां यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे नदी में जा गिरी। बस करीब 100 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिरी, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस दुर्घटना में 10 लोगों की जान चली गई, जबकि 24 अन्य घायल हो गए। घायलों में एक 3 साल की बच्ची भी शामिल है।

हादसे में घायल यात्रियों ने बताया कि बस काफी तेज रफ्तार से चल रही थी। उन्होंने कई बार ड्राइवर से गाड़ी की स्पीड कम करने के लिए कहा था, लेकिन चालक ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। इसके बाद कुछ ही देर में बस दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में जा गिरी।

दूसरा हादसा रुद्रप्रयाग जिले की क्यूंजा घाटी में हुआ। यहां पोखरी में आयोजित शादी समारोह से लौट रहे बारातियों की बोलेरो गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हो गए।

घायलों में से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों हादसों के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page